Breaking News

अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों संग की गोष्ठी

– जिले की समस्याओं पर की विस्तृत चर्चा
–  जनप्रतिनिधियों संग गोष्ठी करते अधिकारी।
फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में जनपदीय जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर क्षेत्र व जनपद से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, सांसद नरेश उत्तम पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों से कहा कि जिले की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण किया जाए। बिजली संकट को लेकर भी अधिकारियों से वार्ता की। जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करके जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 साल की किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; परिवार ने दर्ज कराया केस

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *