Breaking News

“लखनऊ में दर्दनाक हादसा: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 6 की मौत और कई लोग मलबे में दबे”

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. ये विस्फोट लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में मौजूद पटाखा फैक्ट्री में हुआ. 6 लोगों की मौत के साथ-साथ कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है.

फैक्ट्री में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया. फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है. इस हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

ये हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी. तभी पता चल पाएगा कि आखिर फैक्ट्री में अचानक से विस्फोट कैसे हो गया.

 

 

About NW-Editor

Check Also

डार्क वेब के जरिए युवाओं को देता था गुप्त निर्देश, महिलाओं को फंसाने के तरीके सिखाने का आरोप

लखनऊ। डार्क वेब के जरिए कथित तौर पर अपना नेटवर्क संचालित करने और साथियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *