Breaking News

खूंखार भेड़िए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

बहराइच: फखरपुर ब्लॉक के मंझारा तौकली गांव में बीते कुछ दिनों से आदमखोर भेड़िए का आतंक छाया हुआ है।

भेड़िए के हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार कर रहे हैं बुधवार की रात लगभग 8 बजे जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र, उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह,

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, और फखरपुर ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह ने भेड़िया प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया मौके पर पहुँचकर अधिकारियों ने हालात का जायज़ा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जल्द से जल्द भेड़िए को पकड़ने की कार्रवाई की जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

About Rizvi Rizvi

Check Also

बहराइच में ‘राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान-3.0’ शुरू, लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण पर जोर

बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच विनोद कुमार यादव ने बताया कि 01 अगस्त, 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *