Breaking News

जनगणना में आमजन की भागीदारी जरूरी, सीडीओ ने मीडिया से मांगा सहयोग; 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन स्वगणना

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, फतेहपुर। जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आमजन को जनगणना की प्रक्रिया से अवगत कराने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास भवन सभागार में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में जनगणना के निर्धारित कार्यक्रम, ऑनलाइन स्वगणना और घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य कराया जाएगा। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्वगणना के लिए नागरिक आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कार्यशाला में जनगणना से जुड़ी सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1855 और व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 18001801855 के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षकों ने जनगणना की प्रक्रिया और इससे जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से समझाया। मीडिया प्रतिनिधियों ने भी जनगणना से संबंधित सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने जवाब दिया। इसका उद्देश्य जनगणना से जुड़ी सही जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना और लोगों की शंकाओं को दूर करना रहा।

सीडीओ पवन कुमार मीना ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके सफल संचालन में प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि स्वगणना की तिथियों, ऑनलाइन प्रक्रिया और घर-घर होने वाली गणना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि नागरिक समय रहते पूरी प्रक्रिया को समझ सकें।

उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ने से लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। प्रशासन का प्रयास है कि जनपद में जनगणना का कार्य व्यवस्थित और सुचारु ढंग से संपन्न हो। इसके लिए मीडिया के सहयोग से जन-जन तक आवश्यक सूचनाएं पहुंचाना महत्वपूर्ण है।

About NW-Editor

Check Also

डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, मतदाताओं का जताया आभार

खागा, फतेहपुर। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *