Breaking News

करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को मिला तोहफा, एसपी के फैसले की हुई सराहना

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने एक सराहनीय निर्णय लेते हुए जिले में तैनात करीब 700 महिला पुलिसकर्मियों को करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए अवकाश प्रदान किया। इनमें कांस्टेबल से लेकर सब-इंस्पेक्टर रैंक तक की महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसपी के इस फैसले की चारों ओर सराहना हो रही है।

जिले में त्योहारों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में पुलिस की भूमिका के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति के सह सचिव शैलेंद्र शरण सिम्पल एवं संयोजक नमामि गंगे, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, जिला अपराध निरोधक समिति के सदस्य एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार सोनी, निजी बस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं समिति के सदस्य फरहत सिद्दीकी तथा चौधरी गुड्डू राइन मौजूद रहे।

सभी पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को करवा चौथ मनाने के लिए अवकाश देने के निर्णय की सराहना करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

खागा, फतेहपुर। जिस करवा चौथ पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *