Breaking News

फतेहपुर में जनगणना-2027 की तैयारी शुरू, नवंबर में ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे नागरिक

फतेहपुर। जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे।

जनगणना की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सारिणी और स्व-गणना के तरीकों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में सीडीओ ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। इसके तहत नागरिकों को पहले स्व-गणना का अवसर मिलेगा। स्व-गणना के लिए 16 से 30 नवंबर तक निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी दर्ज की जा सकेगी। इसके बाद प्रगणक एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आमजन का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। सीडीओ और उपस्थित प्रशिक्षकों ने मीडिया प्रतिनिधियों को जनगणना की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। साथ ही प्रतिनिधियों की ओर से पूछे गए सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

सीडीओ ने कहा कि जनगणना से संबंधित जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोगों को समय रहते स्व-गणना और घर-घर होने वाली गणना की जानकारी मिल सके और अभियान को सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए निर्धारित पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। जनगणना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1855 तथा व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 18001801855 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यशाला में संबंधित अधिकारी, प्रशिक्षक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

खागा, फतेहपुर। जिस करवा चौथ पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *