Breaking News

फतेहपुर में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। जनपद में व्यापारियों, उद्यमियों और सराफा कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में बैठक आयोजित की। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ उनका निस्तारण किया जाए। उन्होंने समस्याओं के समाधान में प्राथमिकता बरतने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि व्यापारियों को सुरक्षित माहौल मिल सके और वे बिना किसी भय के अपना कारोबार संचालित कर सकें।

बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा सुरक्षा संबंधी शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाना रहा। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारी सुरक्षा से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

खागा, फतेहपुर। जिस करवा चौथ पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *