पर्व के चलते यात्रियों को उठानी पड़ी दिक्कतें

– बस में सवार होते यात्री।
फतेहपुर। दीपावली त्योहार के मद्देनजर आज शहर में भारी भीड़-भाड़ रही। जहां मिठाई की दुकानों मंे खरीददारों की भीड़ जमा रही। वहीं शहर के बस स्टाप में आने जाने वालों का जमावड़ा देखा गया। रोडवेज बस स्टाप ज्वालागंज में आज यात्रियों की भारी भीड़ रही। जिसके चलते रोडवेज की बसे ठसाठस भरी रही। यात्रियांे को खडे़ होकर यात्रा करनी प़ड़ी। वहीं यात्रा के दौरान महिलाओं को परेशानी का सामना करना प़ड़ा। रोडवेज बस स्टाप में बसो के इंतजार में भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़़ी। लखनऊ जाने वाली बसे कम चलने से यात्री हलाकान रहे। रोडवेज बस स्टाप के अलावा शहर के प्राईवेट बस स्टाप बिन्दकी, जोनिहा, अशोक नगर आदि स्थानों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दीपावली पर्व को देखते हुए वाहन चालकों ने मनमानी वसूली की। यात्रियांे से प्राईवेट वाहन चालकों ने मनमानी किया। बस स्टाफ से रेलवे स्टेशन तथा सदर अस्पताल से स्टेशन तक आने-जाने वाले चालकांे ने मानक से ज्यादा सवारी भरी। भीड़ को देखते हुए वाहन चालकों ने जमकर अवैध कमाई की। आज शहर में त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा, लेकिन इन वाहन चालकों पर पुलिस प्रशासन ने कोई शिकंजा नहीं कसा।

About SaniyaFTP

Check Also

आसमान से बरसी आग, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा

– तपिश से बेहाल हुए लोग, दोपहर बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा – धूप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *