Breaking News

कॉलेज की नई प्रबंध समिति का गठित, पीयूष खन्ना बने प्रबंधक

– आम सभा की बैठक में निर्वाचन सम्पन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
– नवनिर्वाचित प्रबंधक का स्वागत करते शिक्षक।
फतेहपुर। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हसवा की प्रबंध समिति के निर्वाचन हेतु आयोजित आम सभा की बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नई कोर कमेटी का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न चुनाव में आम सभा के सदस्यों ने मतदान कर विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद पीयूष खन्ना को प्रबंधक, रामशरण सिंह सेंगर को अध्यक्ष, सीता कक्कड़ को उपाध्यक्ष, राजेंद्र मेहरोत्रा को उप प्रबंधक तथा राजीव मेहरोत्रा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं कार्यकारिणी कोर सदस्य के रूप में किशन मेहरोत्रा, सुधीर श्रीवास्तव, भरत मान सिंह, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रशांत श्रीवास्तव, नीरज कक्कड़ एवं सुशील कुमार साहू को चुना गया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही आम सभा के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्पहार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रबंधक पीयूष खन्ना ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि वह पूरी टीम के साथ मिलकर कॉलेज के शैक्षिक, भौतिक एवं प्रशासनिक विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदीप खन्ना, अपर्णा मेहरोत्रा, पंकज कक्कड़, शरद कक्कड़, रूपकमल टंडन, मनोज केसरवानी, आलोक सिंह सहित आम सभा के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज कराया बिजली चोरी का मुकदमा: आदित्य

– भाजपा को बदनाम करने व राजनीतिक लाभ लेने के लिए परिवार को बनाया निशाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *