Breaking News

“देहरादून में PM मोदी का रोड शो: जल्द एक्सप्रेसवे उद्घाटन, दिल्ली का सफर अब ढाई घंटे में”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के आशारोड़ी में रोड शो कर रहे हैं। कुछ ही देर में वह जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचे और यहां से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर रवाना हुए, जहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने एक्सप्रेसवे पर बने एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया, जो देहरादून से सहारनपुर के बीच बनाया गया है।

दूरबीन से वॉइल्ड लाइफ कोरिडोर देखते पीएम मोदी।
दूरबीन से वॉइल्ड लाइफ कोरिडोर देखते पीएम मोदी।
पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में पूजा की।
पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में पूजा की।
एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया
एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया

यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

About NW-Editor

Check Also

उड़ान के दौरान इंडिगो पायलट की बिगड़ी तबीयत, मस्कट में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों के लिए भेजा गया दूसरा विमान

दोहा/बेंगलुरु। कतर के दोहा से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को उस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *