Breaking News

“TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस छापा, मॉनिटर समेत कई सामान जब्त; अवैध निर्माण नोटिस के बाद कार्रवाई”

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की टीम ने छापामारी की है। पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के घर से मॉनिटर समेत कई चीजें जब्त की हैं और उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। अभिषेक बनर्जी का घर 188-A हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित है। आज सोमवार, 25 मई को कोलकाता पुलिस टीम अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची और मॉनिटर समेत कई सामान लेकर चली गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि कोलकाता नगर निगम की तरफ से अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस दिए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में अभी पुलिस टीम की ओर से स्पष्ट जानकारी आना बाकी है।

About NW-Editor

Check Also

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, विपक्ष के मार्च को लेकर दिल्ली में सुरक्षा सख्त

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *