Breaking News

PTI का अलर्ट: इमरान खान को जेल में तुरंत इलाज नहीं मिला तो हो सकते हैं अंधे

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बुधवार को अदियाला जेल में सरकारी डॉक्टरों की एक टीम ने जांच की. यह जांच उनकी पार्टी द्वारा उनकी आंखों से जुड़ी बीमारी को लेकर चिंता जताए जाने के बाद की गई. हालांकि, सरकार की ओर से अब तक उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के डॉक्टरों की टीम ने अदियाला जेल में इमरान ख़ान का मेडिकल चेकअप किया है. अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद ही खान की बीमारी या संक्रमण को सार्वजनिक किया जाएगा.

बता दें कि 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में सजा काट रहे हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने दावा किया था कि इमरान खान की दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ओक्लूज़न (CRVO) का पता चला है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें रेटिना की नस में अवरोध हो जाता है. अगर समय पर और सही तरीके से इलाज न किया जाए तो इससे आंखों की रोशनी को स्थायी नुकसान पहुंचने का गंभीर खतरा रहता है.

 

About NW-Editor

Check Also

आयरलैंड और ब्रिटेन में हिंसक प्रदर्शन, घर-दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी

आयरलैंड के बेलफास्ट में एक आयरिश व्यक्ति का सिर काटने की कोशिश के विरोध में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *