Breaking News

पूर्विन माता सेवा समिति ने बांटे कंबल

जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते संस्था पदाधिकारी।
फतेहपुर। मलवां विकास खंड के विभिन्न गांवो में समाजसेवी संस्था पूर्विन माता सेवा समिति द्वारा बढ़ती सर्दी को देखते हुए गरीब निराश्रित पीड़ित, असहाय लोगों को चिन्हित करके जरूरतमंद एक दर्जन लोगों को दूसरे दिन भी कंबल वितरित किया।
समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह परिहार ने कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। गरीबों और निराश्रित, पीड़ित, जरूरतमंदों को कंबल देकर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है। इसी तरीके आगामी दिनों में बढ़ती सर्दी को देखते हुए चैडगरा चैराहे में चाय वितरण व जनवरी में खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। जिससे लोगों को राहत दी जा सके। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष सतीश सिंह चैहान, आरपी तिवारी, जवाहर, अनुज तिवारी आलोक गौड़, सौरभ तिवारी, प्रकाश तिवारी, केपी सिंह, बुद्धराज साहू मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *