Breaking News

रागिनी पुत्री रवि करण सिंह ने लगाया एसपी से न्याय की गुहार, भाई के साथ धोखाधड़ी व जान मारने का दोस्तों पर आरोप

 

चिल्ला, बांदा।रागिनी पुत्री रवि करण सिंह निवासी इंदिरा नगर टीवी टावर के पीछे पुलिस अधीक्षक को प्राथना पत्र दे कर बताया कि दिनांक 16 /6 /2025 को मेरे भाई विवेक सिंह पुत्र रवि करण सिंह को उनके दो साथी विकास वर्मा पुत्र श्री छोटेलाल वह सूरज सिंह परिहार उर्फ मेहमान पुत्र अज्ञात यह दोनों मेरे भाई विवेक सिंह को बांदा से कहीं दूर ले गए उस समय मेरे भाई विवेक सिंह के पास 50000( पच्चास हजार रुपए)थे। इसके बाद मेरे पास रात में 9:30 पर फोन के माध्यम से जानकारी दी गई कि मेरे भाई विवेक सिंह को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति गंभीर है स्थिति गंभीर होने के कारण मेरे भाई विवेक सिंह को बांदा जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है और वह कोमा में है इस पूरी घटना से यह संदेह उत्पन्न होता है कि मेरे भाई के साथ उसके तथा कथित दोस्त ने धोखाधड़ी ठगी और जान से खिलवाड़ किया है इस वजह से दोषियों को पकड़ कर उचित कार्यवाही की जाए जिससे दोषियों को सजा मिल सके।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *