राहुल गांधी ने सोमवार को कन्याकुमारी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण AIADMK नेतृत्व ने BJP के सामने घुटने टेक दिए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी AIADMK के जरिए तमिलनाडु में घुसने की कोशिश कर रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि RSS द्रविड़ विचारधारा से नफरत करता है लेकिन तमिलनाडु पर राज करना चाहता है। हम तमिल भाषा की रक्षा करने के अपने संकल्प पर दृढ़ हैं।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष ने परिसीमन विधेयक को हरा दिया। उनकी पार्टी राज्यों के प्रतिनिधित्व को खत्म नहीं होने देगी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज बंगाल के बहरामपुर, कांथी और बिष्णुपुर जिले में रोड शो और जनसभा करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तमलुक, एगरा और केशियाड़ी में रोड शो करेंगे। आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू भी आज से 2 दिन के तमिलनाडु दौरे की शुरुआत कर रहे हैं।
चुनाव से जुड़े रविवार के 4 अपडेट्स…
- पीएम मोदी ने बंगाल में बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में चार रैलियां कीं। 2021 विधानसभा में बांकुरा-बिष्णुपुर बेल्ट में भाजपा ने कई सीटें जीतीं थीं।
- पीएम ने कहा कि मैं टीएमसी के लोगों को आखिरी मौका दे रहा हूं। अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर दो क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।
- असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, भारतीय मुसलमान हमें बड़ी संख्या में वोट देते हैं। मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में BJP ‘दोहरा शतक’ और असम में ‘शतक’ लगाएगी।
- अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK ने हाई-प्रोफाइल एडप्पाडी विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है।
News Wani
