Breaking News

रेडक्रॉस ने पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों को पिलाया शीतल जल व शर्बत

– राहगीरों को शर्बत व जल पिलाते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। ज्येष्ठ मास के छठे मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों व राहगीरों के लिए शीतल जल एवं शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के सामने आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के दौरान अन्य जनपदों से परीक्षा देने आए सैकड़ों परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ठंडा शर्बत एवं शीतल पेयजल वितरित किया गया। शर्बत और शीतल जल प्राप्त कर परीक्षार्थियों एवं राहगीरों ने रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा की गई इस मानवीय सेवा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की सेवा न केवल राहत प्रदान करती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार, प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य अभिनव श्रीवास्तव, पद्माक्ष यादव एवं प्रेमचंद्र मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परीक्षा देने आए युवाओं एवं राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाना तथा सेवा भाव के माध्यम से समाज में मानवता का संदेश देना रहा।

About NW-Editor

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। जनपद की तहसील खागा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *