Breaking News

पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का हुआ पूर्वाभ्यास

– एसपी ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण
– पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली दीक्षांत/पासिंग आउट परेड से पूर्व भव्य पूर्वाभ्यास (ग्रैंड रिहर्सल) सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और गरिमा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने परेड की सलामी ली और तत्पश्चात परेड का गहन निरीक्षण किया। रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार तालमेल, अनुशासन और उच्चस्तरीय ड्रिल का प्रदर्शन कर अधिकारियों को प्रभावित किया, जिसकी पुलिस अधीक्षक ने सराहना की। निरीक्षण के दौरान परेड गठन, कमांड एवं कंट्रोल, ड्रेस, कदमताल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुख्य कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को देश सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इससे उनके भीतर राष्ट्रसेवा और जिम्मेदारी की भावना को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशिक्षण स्टाफ भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About NW-Editor

Check Also

बोर्ड परीक्षा में मेधावियों का सम्मान, छात्रों ने लहराया परचम

– मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि। खागा, फतेहपुर। चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज जयरामपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *