Breaking News

डीएम की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

महोबा जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित। गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में क्षेत्र पंचायत निधि, विगत वित्तीय वर्ष के व्यय एवं चालू वित्तीय वर्ष के नियोजन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। समीक्षा के दौरान डीएम ने क्षेत्र पंचायत निधि के अंतर्गत विगत वर्ष किए गए व्यय तथा चालू वर्ष की कार्ययोजना का विस्तृत परीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), ग्राम निधि, सांसद एवं विधायक निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), फैमिली आईडी तथा बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, फैमिली आईडी से संबंधित कार्यों में तेजी लाने तथा ग्राम स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करें तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार डीडीओ पंकज यादव,पीडी विपिन कुमार, डीपीआरओ ,सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

About Rizvi Rizvi

Check Also

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का तिलक कर बांटे फल व मिठाई; रोहित सिंह ने मनाया बेटे विहान का जन्मदिन

महोबा। जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल पारिवारिक समारोह तक सीमित न रखकर समाज के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *