Breaking News

फतेहपुर में ‘रिदा लेडीज टेलर एंड मैटेरियल शॉप’ का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेंगी आधुनिक सिलाई व ड्रेस मैटेरियल की सुविधा

– महिलाओं को मिलेंगे डिजाइनर परिधान व सिलाई की बेहतर सुविधा
– शाॅप का फीता काटकर उद्घाटन करते काजी-ए-शहर मुफ्ती शहाबुद्दीन।
फतेहपुर। शहर के पत्थरकटा चैराहा सिविल लाइन स्थित रिदा लेडीज टेलर एंड मैटेरियल शॉप का शुभारंभ काज़ी-ए-शहर मुफ्ती शहाबुद्दीन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों सहित शुभचिंतकों की उपस्थिति रही।
शॉप के प्रोपराइटर हाफिज इरफान एवं फराज ने बताया कि उनकी दुकान पर महिलाओं के कपड़ों की सिलाई उचित मूल्य पर की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के ड्रेस मैटेरियल भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शहर की महिलाओं को एक ही स्थान पर आधुनिक डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता और किफायती कीमत में मैटेरियल उपलब्ध कराना है। जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार परिधान तैयार कराने में सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने नई दुकान के शुभारंभ पर प्रोपराइटरों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, फकीर मोहम्मद, मौलाना मुंशाद रजा, हाफिज रिजवान, फिरोज राईन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *