फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने अपना जन्मदिन बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर मनाया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा गौरा कला में आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच केक काटकर उन्होंने जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। बच्चों की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में कुर्सी-मेज और खिलौनों की व्यवस्था भी कराई गई।
इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के बीच भी जन्मदिन की खुशियां बांटीं। मऊई, शहर हसनपुर, नरौली, सारी, धधीरापुरा समेत अन्य गांवों के करीब 220 बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस दौरान सभी का मुंह मीठा कराया गया और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया गया।
श्री लोहारी ने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके लिए परिवार के समान है। इसलिए उन्होंने अपना जन्मदिन भी अपने परिवार यानी क्षेत्र की जनता के बीच मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जनता का मान-सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है और वह आगे भी लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए काम करते रहेंगे।
वहीं, बच्चों और बुजुर्गों के बीच जन्मदिन मनाने तथा उपयोगी सामग्री और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाने से न केवल खुशियां साझा हुईं, बल्कि जरूरतमंद लोगों को वास्तविक मदद भी मिली।
News Wani
