लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर बने गहरे गड्ढे ने दो बाइक सवारों को हादसे का शिकार बना दिया। बारिश के कारण सड़क पर जलभराव होने से गड्ढा दिखाई नहीं दिया और जैसे ही बाइक वहां पहुंची, दोनों सवार अचानक संतुलन खोकर गड्ढे में गिर पड़े। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों बाइक सवारों को बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी। राहत की बात यह रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और जलभराव को लेकर प्रशासन पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत और गड्ढों को नहीं भरा गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
News Wani
