बिहार में आज सीएम सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नीतिन नवीन भी शामिल होने वाले हैं।
आपको बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को जब सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली थी तब कार्यक्रम सीमित दायरे में आयोजित किया गया था और उस समय जेडीयू के दो डिप्टी सीएम के साथ सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी। आज से सरकार पूरी कैबिनेट के साथ काम करेगी।
आज सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान समेत बीजेपी और एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। पटना के गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पीएम मोदी ने पटना में रोड शो करेंगे। पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक पीएम के रोड शो के दौरान जगह-जगह पर उनका स्वागत होगा।
निशांत कुमार भी लेंगे शपथ
आपको बता दें कि आज नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सम्राट कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। बताया जा रहा है कि निशांत के नाम पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुहर लगाई है जिसके बाद पार्टी के नेताओं ने निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए मना लिया और आज वह सम्राट चौधरी के कैबिनेट में जेडीयू कोटे से मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
बीजेपी से मंत्री बनेगें
- विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार)- विजय सिन्हा बिहार की लखीसराय सीट से विधायक हैं। वह नीतीश सरकार में 2 बार डिप्टी सीएम रह चुके हैं। इसके अलावा वह विधानसभा स्पीकर भी रह चुके हैं।
- दिलीप जायसवाल
- राम कृपाल यादव
- नीतीश मिश्रा
- मिथलेश तिवारी
- केदार गुप्ता
- रमा निषाद
- प्रमोद चंद्रवंशी
- लखेन्द्र पासवान
- संजय टाइगर
- इं कुमार शैलेन्द्र
- रामचंद्र प्रसाद
- नंदकिशोर राम
- श्रेयसी सिंह
- अरुण शंकर प्रसाद
जेडीयू कोटे से मंत्री बनेंगे
- श्रवण कुमार (कुर्मी)- JDU विधायक दल के नेता हैं। नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से विधायक हैं। वह लगातार 9 वीं बार MLA चुने गए हैं। श्रवण कुमार 1995 में पहली बार विधायक बने थे और नीतीश कुमार के काफी करीबी और भरोसेमंद नेता माने जाते हैं।
- अशोक चौधरी (पासी)- जेडीयू से MLC हैं और नीतीश के भरोसेमंद नेता माने जाते हैं। अशोक चौधरी पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष थे। वह 2018 में JDU में शामिल हुए थे और नीतीश सरकार में मंत्री थे।
- लेसी सिंह (राजपूत)- पूर्णिया के धमदाहा से छठी बार विधायक हैं। वह बाहुबली नेता बूटन सिंह की पत्नी हैं। लेसी सिंह 2014 में पहली बार मंत्री बनीं। इसके बाद 2025 में भी उन्हें नीतीश मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी।
- मदन सहनी (निषाद)- मदन सहनी दरभंगा जिले की बहादुरपुर सीट से MLA हैं। वह नीतीश कैबिनट में समाज कल्याण मंत्री थे। उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष से राजनीतिक करियर शुरू किया था जमीनी नेता के तौर पर इलाके में फेमस हुए।
- जमा खां (मुस्लिम)- यह एनडीए और जेडीयू के इकलौते मुस्लिम विधायक हैं। जमा खान नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। वह 2020 में बीएसपी से जीतकर JDU में शामिल हुए। वर्तमान में कैमूर की चैनपुर सीट से विधायक हैं।
- सुनील कुमार (रविदास)- गोपालगंज के भोरे सीट से विधायक हैं। वह पूर्व आईपीएस रह चुके हैं और नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री थे। सुनील कुमार बिहार के डीजीपी रह चुके हैं और मद्यनिषेध मंत्री भी रह चुके हैं।
- शीला मंडल
- रत्नेश सदा (मांझी)- ये दलित समाज के मांझी जाति से आते हैं। रत्नेश मिथिला रीजन में सोनबर्षा सीट से विधायक हैं। वह 2023 में पहली बार मंत्री बनाए गए और 2025 में लगातार चौथी बार चुनाव जीते। उनके पास पहले मद्य निषेध मंत्रालय की जिम्मेदारी थी।
- बुलो मंडल
- भगवान सिंह कुशवाहा
- दामोदर रावत
- निशांत कुमार (कुर्मी)- नीतीश कुमार के इकलौते बेटे हैं। इसी साल राजनीति में सक्रिय हुए हैं। निशांत पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके हैं। वह सरल, शांत और आध्यात्मिक झुकाव वाले हैं। पार्टी नेताओं ने उन्हें मंत्री पद के लिए मनाया है।
- स्वेता गुप्ता
LJP(R) कोटे से मंत्री
संजय पासवान
संजय सिंह
HAM
संतोष सुमन
RLM
दीपक प्रकाश
News Wani
