Breaking News

आईसीयू में मरीज संग कर्मचारी की हरकत देख घरवालों के उड़े होश

 

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के एक अस्पताल के कर्मचारियों ने आईसीयू में भर्ती मरीज के गले से सोने की चेन उतार ली। सीसीटीवी फुटेज देखने पर आरोपियों की पहचान हुई। इटावा के शांती नगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने थाना हरीपर्वत में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 21 मार्च को उन्होंने पिता मुन्नालाल को आगरा हार्ट सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। सीरियस होने पर डॉक्टर ने आईसीयू वार्ड में पहुंचा दिया। इलाज के दौरान उनके गले से सोने की चेन गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज में अस्पताल का सफाई कर्मचारी समीर खरे अन्य कर्मचारियों की मदद से बाथरूम ले जाते समय गले से चेन उतारते दिखा। पुलिस जांच में जुटी है।

About NW-Editor

Check Also

आगरा में शिक्षकों की भारी कमी पर भड़का छात्र आंदोलन, सड़क पर उतरे सैकड़ों विद्यार्थी; मंत्री का काफिला भी जाम में फंसा

आगरा। जिले में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी और लगातार बिगड़ती पढ़ाई व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *