Breaking News

“”मासूम को ‘मां’ कहता देख: लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड की बेटी को पटका जमीन पर, फिर हुआ हैरान करने वाला मामला'”

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक महिला के लिव-इन पार्टनर ने उसके साथ हुए झगड़े में गुस्सा निकालने के लिए जो किया वह डरा देने वाला था. उसने महिला की पांच साल की बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

झगड़े के बाद चली गई थी बच्ची की मां: रेवाड़ी के एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि बिहार निवासी आरोपी रोशन पर हत्या का आरोप लगाया गया है. अधिकारी के अनुसार, रोशन विवाहित महिला और उसकी बेटी के साथ किराए के मकान में रह रहा था. बुधवार को घर से बाहर होने पर आरोपी और महिला के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद, महिला रेलवे स्टेशन चली गई, जबकि रोशन घर चला गया.

मां को पुकार रही मासूम को जमीन पर पटका: उस समय महिला की पांच साल की बेटी घर में थी. बच्ची अपनी मां को पुकार रही थी और रोशन से उसे उसकी मां के पास ले जाने के लिए कह रही थी. जब रोशन ने ध्यान नहीं दिया, तो बच्ची रोती रही. अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर उस व्यक्ति ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.  उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी घर से भाग गया. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने टीमें बाद में बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

About SaniyaFTP

Check Also

रोहतक में सनसनीखेज वारदात: लेडीज संगीत में डांस पर भड़के जेठ ने महिला की हत्या

हरियाणा: रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *