Breaking News

शाहजहांपुर हादसा: ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में एक डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है….

About NW-Editor

Check Also

शाहजहांपुर में ट्रैफिक नियम मानने वालों को मिला गुलाब, हथौड़ा चौराहे पर चला अनोखा जागरूकता अभियान

शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हथौड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *