Breaking News

“शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर; कल लेंगे शपथ”

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रचंड जीत के बाद पार्टी ने आज मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी (सीएम फेस) का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुभेंदु अधिकारी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वे पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सुभेंदु अधिकारी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। बैठक के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल का नेता चुना गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुभेंदु अधिकारी के नाम की औपचारिक घोषणा की और उनका अभिनंदन किया।

अमित शाह ने कहा, “अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं, सभी में एक ही नाम मिला है। मैं सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।”  चुनावी जीत का सफर2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने टीएमसी के 14 साल के शासन को समाप्त कर दिया। पार्टी ने 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की और प्रचंड बहुमत हासिल किया।

सुभेंदु अधिकारी ने खुद दो सीटों से चुनाव लड़ा-नंदीग्राम (जिसे उन्होंने दोबारा जीता) और भवानीपुर (जहां उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया)। यह उनकी ममता बनर्जी पर लगातार दूसरी बड़ी जीत है।  सुभेंदु अधिकारी, जो पहले टीएमसी में ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी थे, 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे। 2021 में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराने के बाद वे विपक्ष के नेता बने और 2026 में पार्टी की जीत के प्रमुख वास्तुकार साबित हुए। विधायक दल की बैठक में अमित शाह नेसुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल ने पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। उन्होंने सभी विधायकों से नए मुख्यमंत्री का पूर्ण समर्थन करने की अपील की।

About NW-Editor

Check Also

‘चोर-चोर’ के नारों के बीच TMC विधायक की कार पर हमला: अंडे फेंके, कट मनी लौटाने की मांग; 10 दिन में तीसरे नेता पर जनता का गुस्सा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं के खिलाफ जनता का गुस्सा लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *