Breaking News

पुलिस लाइऩ बांदा में एसपी द्वारा 04 दिवसीय अन्तर्जनपदीय पुलिस पुरुष एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया गया शुभारम्भ

 

-प्रयागराज जोन के 08 जिलों की टीमें प्रतियोगिता में कर रही हैं प्रतिभाग

बांदा। आज दिनांक 13.05.2025 से पुलिस लाइन बांदा बैडमिंटन हॉल में 04 दिवसीय अन्तर्जनपदीय पुलिस पुरुष एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ । प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा खिलाड़ियों से मान प्रणाम ग्रहण करते हुए किया गया । उनके द्वारा खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना और उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की गई । 04 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के जनपद बांदा, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर तथा प्रतापगढ़ की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं । आज प्रतियोगिता उद्घाटन मैच चित्रकूट और कौशाम्बी के बीच खेला जा रहा है । प्रतियोगिता के शुभारम्भ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजीव प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री कृष्णकांत त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बांदा श्री वेदमणि मिश्र आदि उपस्थित रहे ।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *