Breaking News

जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दोहराया समाजवाद का संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक, प्रखर विचारक एवं ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, ईमानदारी और समाजवादी मूल्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजूर यार ने किया।

अपने संबोधन में चौधरी मंजूर यार ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन समाजवाद, सामाजिक न्याय तथा गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित कर दिया। वे डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों के सच्चे अनुयायी थे और उन्होंने समाजवादी आंदोलन को मजबूत आधार प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे जनेश्वर मिश्र ने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभाई, लेकिन सत्ता के सर्वोच्च पदों पर रहने के बावजूद उनका जीवन सादगी और ईमानदारी की मिसाल बना रहा। उन्होंने हमेशा आम आदमी की आवाज बुलंद की और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष किया।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जब सामाजिक न्याय और समान अवसरों की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है, तब जनेश्वर मिश्र के विचार और सिद्धांत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। समाजवादी कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।

इस अवसर पर नरेश उमराव, डॉ. रामनरेश पटेल, मनोज यादव, अधिवक्ता सुघरलाल यादव, अनवर सिंह यादव, शैलेंद्र मिश्रा राजू, मुन्ना बाजपेयी, गंगादीन बाजपेयी, अधिवक्ता संदीप श्रीमाली, आशीष नामदेव, हीरालाल साहू, नरेंद्र प्रजापति, आनंद गौतम, कलीम खान, अभिषेक पासवान, संदीप सिंह चौहान, अरविंद सिंह यादव, कामता प्रसाद, ओमप्रकाश वर्मा, राजेश बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 213 शिकायतें, 27 मामलों का मौके पर निस्तारण

बिंदकी समाधान दिवस में 213 शिकायतें पहुंचीं, 27 का मौके पर निस्तारण; 186 मामलों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *