Breaking News

श्रावण में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर सख्त निगरानी, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

इटावा। श्रावण मास में संचालित कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों से सीधे संवाद कर यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। कांवड़ मार्ग पर निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
इटावा पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रही है।
एसएस पी के बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निरीक्षण दौरान इस मौके पर यातायात प्रभारी संजय कुमार एवं यातायात उप निरीक्षक सूबेदार सिंह अथवा हमारा कांस्टेबल दुर्गेश कुमार कांस्टेबल मनोज कुमार कांस्टेबल अमित कुमार मौके पर मौजूद रहे

About NW-Editor

Check Also

इटावा में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *