Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत पछायगांव पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता का दिया संदेश

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना पछायगांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाएं 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आवश्यकता पड़ने पर इनका तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें, किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते समय पूरी सतर्कता बरतें।
पुलिस टीम ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और सरकारी सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया।
इटावा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से जनपद भर में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मॉर्निंग रेड में 5 उपभोक्ता पकड़े गए

इटावा। विद्युत वितरण मंडल इटावा द्वारा बिजली चोरी रोकने, बकाया राजस्व की वसूली तथा वाणिज्यिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *