Breaking News

इटावा में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, पंचायत और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

इटावा। ज़िला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक सोमवार को ज़िला कांग्रेस कार्यालय, नगर पालिका परिसर में ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के निर्देशन एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, पंचायत चुनाव तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा की।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर बृहद जनसंपर्क अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर आमजन से संवाद स्थापित करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में देश अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ भागीदारी करेगी।
बैठक में पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, करण सिंह राजपूत, सतीश नागर, संजय दोहर, अरुण यादव, कृपाराम राजपूत, सुधीर शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मनोज दीक्षित, प्रेम किशोर द्विवेदी, रणवीर सिंह प्रधान, सरवर अली, प्रदीप द्विवेदी, आसाराम कठेरिया, जितेंद्र पाल, सौरभ श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, रन सिंह यादव, मलावती राजपूत, पुष्पांजलि, अमन तिवारी, विकास दुबे, आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *