Breaking News

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की ओर से आईटीआई रोड स्थित एक लॉन में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह, विशेष अतिथि चेयरमैन जीपी मिश्रा और मानिक गुप्ता मौजूद रहे।

शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल, मदर सुहाग इंटर कॉलेज, बचपन प्ले स्कूल, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल आदि के 135 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मेडल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए प्रतीक चिह्न देकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति उत्साहवर्धन करने के लिए ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर प्रतिबद्ध है।

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि लक्ष्य और आत्मशक्ति हमेशा जीत की ओर अग्रसर करती है। विशिष्ट अतिथि संगीता सिंह ने सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि शहर की पहचान को शिखर प्रदान करने में खिलाड़ियों की भूमिका अग्रणी है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विशेष अतिथि ने कहा कि अपनी पहचान इतनी बुलंद करें कि हर भारतीय को आप पर गर्व हो। अध्यक्ष ने लॉन के प्रबंधक मानिक गुप्ता के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, सचिव राजकुमार, उप सचिव भारत वर्मा, रिचा राजपूत, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, तनुज बाजपेयी, मनीषा राजपूत सहित ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में छात्राओं ने चित्रों और रंगोली से सजाया ‘विकसित भारत’ का सपना: राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने किया शुभारंभ; विजेताओं को मिला सम्मान

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहपुर में ‘मेरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *