Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;

बोर्ड परीक्षा परिणाम देखते ही खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं

– मेधावियों को फूल-माला पहनाकर किया गया स्वागत
– कठिन परिश्रम को बताया जीत की कुंजी
– बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद शहर के अलग-अलग विद्यालयों में जश्न के माहौल का दृश्य।
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। रिजल्ट निकलते ही छात्र छात्रा परिणाम जानने को अपने अपने विद्यालय की ओर दौड़ पड़े। जहां गुरुजनों ने बच्चों के परिणामो को कम्प्यूटर पर दिखाते हुए मुंह मीठा कराया वहीं मेधावी छात्र छात्राओं को फूलमाला पहनाकर बधाई दी गयी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड का परिमाण शत प्रतिशत रहा। इंटरमीडियट के तन्मय पटेल ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया जबकि हाईस्कूल में अनमोल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा, अंकित ने 95.85 पाँचवा, अनुभव मिश्रा 95.33 अंक पाकर आठवां स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने मेधावी छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में श्रीमती सुन्दरमती बालिका इंटर कालेज राधानगर में मेधावी छात्राओं जिसमे प्रतिभा त्रिपाठी 94.5 प्रतिशत, अनुराधा अग्रहरि 92 प्रतिशत, अवनी साहू 92 प्रतिशत, शिफा कुरैशी 95 प्रतिशत, रौनक पांडेय 88 प्रतिशत, खुशबू देवी 87 प्रतिशत, सोनम 86 प्रतिशत, अजीत 83 प्रतिशत अंक हासिल किये। विद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार व पुष्पा देवी ने मेधावी छात्राओं का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामगोपाल गुप्ता, उमाकांत द्विवेदी, आनंद कुमार, धीर सिंह, सौरभ सिंह, प्रशांत अग्रहरि, राजेश कुमार, सुमन श्रीवास्तव, राम सिंह आदि रहे। इसी तरह बोर्ड परीक्षाओं में जय माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर के छात्र छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हाईस्कूल में विद्यालय की छात्रा अवि शुक्ल ने 95.6, असरा बानो ने 95.6 व इंटरमीडिएट में माही ने 91 प्रतिशत व नूर फातिमा 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद व प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने छात्र छात्राओं को बेहतर अनुशासन उत्कर्ष शिक्षा विद्यार्थियों एवं गुरुजनों का कठिन परिश्रम को ही सफलता का कारण बताया। राम लखन आदर्श विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कालेज का परिणम भी शानदार रहा। विद्यालय प्रधानचार्य शिवप्रकाश अग्रहरि एवं प्रबंधक रामलखन गुप्ता व संरक्षक विद्या गुप्ता ने मेधावी छात्राओं को फूलमाला पहनाकर का मुंह मीठा कराया। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंश पुरम का भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडियट में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधक राकेश त्रिवेदी व प्रधानचार्य शिव बाबू ने मेधावी छात्र छात्राओं को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने कहा कि कठिन ही सफकता की एकमात्र कुंजी है। वहीं सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शिवपुरम टीचर्स कॉलोनी हरिहरगंज में भी खुशी की लहर दौड़ गई। हाईस्कूल के दो बालक सुधांशु अवस्थी और अनरुद्ध शुक्ला ने जिले की मेरिट सूची में सातवां व दसवां स्थान किया। इंटरमीडिएट में इशिता श्रीवास्तव ने विद्यालय में सबसे अधिक अंक प्राप्त क़र अपना नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह व सक्षम सहित सभी आचार्य और अभिभावक मौजूद रहें। प्रधानाचार्य व उपस्थित सभी गुरुजनों ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनायें दीं। इस अवसर भूपेंद्र, देवेश, प्रवीण, अमित, भुवन, अर्पित, वन्दना, सागरिका सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसी तरह ऊषा शोध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुशवक्तराय नगर राधानगर का इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल वर्ग में छात्र आलोक कुमार सोनी ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में छात्रा कोमल गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकगण संजय तिवारी, प्रेम शंकर तिवारी, गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, अलका तिवारी, चंद्र भूषण दूबे, शत्रुघन, कीर्ति, राकेश कुमार सहित सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर स्थानीय मदर सुहाग इण्टर कालेज ने एक बार फिर अपनी सफलता का लोहा मनवाया। कक्षा 12 वीं में आदर्श कुमार गुप्ता 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसी क्रम में आदर्श कुमार गुप्ता (द्वितीय) ने 89.60 प्रतिशत, अवनीश गौतम ने 83.80 प्रतिशत, गौशिया फारुकी ने 82.60 प्रतिशत, आदित्य सिंह ने 80.80 प्रतिशत और अर्पित पटेल ने 80.60 प्रतिशत अंक पाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हाईस्कूल के परिणामों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक अर्जित किए। उज्जवल 95.33 प्रतिशत, गौरी द्विवेदी 93.16 प्रतिशत, नवदीप अग्रहरि 92.66 प्रतिशत, जय प्रताप सिंह 92.50 प्रतिशत, प्रिया 92.16 प्रतिशत, सोनाक्षी 90.17 प्रतिशत, हर्षित मौर्य 90.00 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य मोहित सिंह चंदेल नेऐतिहासिक सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। प्रबन्धक श्यामलाल सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और विद्यालय की शत-प्रतिशत सफलता के लिए पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

डीएम ने कार्यालय में पीड़ितों की सुनीं समस्याएं

– कार्यालय में पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं डीएम। फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने गुरूवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *