Breaking News

*पुलिस अधीक्षक का देर रात्रि में सुरक्षा को लेकर औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश*

 

*महोबा* जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत आल्हा चौक पर रात्रि गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में संचालित रात्रि गश्त की गुणवत्ता का गहनता से आकलन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट एवं कड़े निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तैनात समस्त चौकी प्रभारियों की लोकेशन का सत्यापन करते हुए उनकी सक्रियता, सतर्कता एवं मौके पर उपस्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

निरीक्षण के क्रम में यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने हेतु रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जाए, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हो तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है तथा इसके लिए निरंतर निगरानी, सक्रियता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पूर्ण समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहें तथा आमजन में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाए रखें।

About NW-Editor

Check Also

अग्निशमन सेवा स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल,अग्नि सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम

महोबा : शशांक सिंह, पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *