Breaking News

दुल्हन निकली राज़ों का पिटारा: सच्चाई सामने आते ही लौट गई बारात, शादी बना सनसनी

 

कड़ा धाम थान क्षेत्र के एक गांव में मंडप में शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन को लेकर गजब का खुलासा हुआ। जिसे सुनकर सभी लोग सन्न रह गए। यह बात जब वर पक्ष के बीच पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं और बरात बीच रास्ते से ही वापस लौट गई। इसको लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवा को बरात आनी थी। घर के लोग शादी की तैयारी में जोरों से जुटे थे।

तभी अचानक शादी वाले घर में पुलिस पहुंच गई। पता चला कि जिस लड़की की शादी हो रही है उसकी शादी कुछ दिन पहले ही हो चुकी है। लड़की के पति ने यह सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन लड़की को सुरक्षा मुहैया कराई गई। पुलिस ने उसे वन स्टाफ सेंटर भेजा है। तीन दिन पहले लड़की का तिलक महोबा जिले में चढ़ाया गया था। वहीं से बरात आनी थी। बरात घर से निकल चुकी थी रास्ते में ही थी, तभी बरातियों सच्चाई पता चली तो वह दंग रह गए। बरात बीच रास्ते से ही वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि लड़की ने कुछ दिनों पहले ही परिवार को बिना बताए चुपके से गांव के ही लड़के से शादी कर ली थी। इस मामले से क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

About NW-Editor

Check Also

महिला ने बेटों संग मिलकर मां-बेटे को उतारा मौत के घाट!

उत्तर प्रदेश- कौशांबी जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। चायल के काजू गांव में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *