Breaking News

शादी का झांसा, विश्वास का सौदा: प्यार की आड़ में लूट और धोखा

वृंदावन में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।  थाना वृंदावन क्षेत्र की एक युवती ने 21 मई को तहरीर देकर बताया कि गुलशन नामक युवक ने पहले उससे दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

इस दौरान उसने एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वायरल करने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये फोन-पे से मंगा लिए। आरोपी ने फिर से वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए सोने की चूड़ियों की भी मांग की।  युवती की शिकायत पर पुलिस ने जिला ग्वालियर के थाना डबरा की मानिकपुर काॅलोनी निवासी गुलशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे बृहस्पतिवार की सुबह ओमेक्स सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

About NW-Editor

Check Also

वृंदावन में यमुना बनी मौत का जाल: श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 की मौत—कई अब भी लापता

मथुरा के वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना नदी में पलट गया। हादसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *