Breaking News

“‘संडे ऑन साइकिल’ से गूंजा श्रीनगर: डल झील पर फिट इंडिया का जोश”

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को ‘फिट इंडिया’ संदेश के साथ ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से व जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने हिस्सा लिया। ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन श्रीनगर में डल झील के किनारे किया गया। मनसुख मंडाविया ने अन्य लोगों के साथ साइकिलिंग की।

मनसुख मांडविया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत श्रीनगर में डल झील के किनारे एक ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया गया।  कश्मीर के लोगों ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल विभिन्न राज्यों के मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। यह कार्यक्रम एक खुशनुमा माहौल में आयोजित किया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “तीसरे दिन के अवसर पर रविवार को डल झील पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से फिटनेस का संदेश दिया गया।

” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी देश को समृद्ध राष्ट्र बनना है तो देश के नागरिकों का स्वस्थ रहना जरूरी है। नागरिक फिट रहेंगे तो समाज स्वस्थ रहेगा। एक स्वस्थ समाज ही ‘विकसित भारत’ का निर्माण कर सकता है। इस उद्देश्य को सिद्ध करने के लिए हर रविवार देश में 16 हजार से अधिक स्थानों पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन हो रहा है। मनसुख मांडविया तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं।

इससे पहले, शनिवार को उन्होंने श्रीनगर में चिंतन शिविर में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में समन्वित कार्रवाई, व्यवस्थागत सुधार, नीतिगत अभिसरण और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के माध्यम से भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर केंद्रित विचार-विमर्श किया गया। जम्मू-कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी चिंतन शिविर में उपस्थित थे, और उन्होंने भारत को खेलों का महाशक्तिस्थल बनाने की परिकल्पना की सराहना की।

About NW-Editor

Check Also

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव: 3 उम्मीदवार मैदान में, बदलेंगे क्या सियासी समीकरण?

  जम्मू कश्मीर की चार राज्यसभा की सीटों पर चुनाव होने वाला हैं, जिसके लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *