Breaking News

फतेहपुर में निकली भव्य ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, विकसित भारत का दिया संदेश; प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल समेत जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

न्यूज़ वाणी ब्यूरो

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) फतेहपुर में सेवा ज्योति कलश यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद आईटीआई परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन किया।

आईटीआई से सरदार पटेल चौराहे तक निकली यात्रा

कार्यक्रम के बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा अटल बिहारी चौराहा (वर्मा चौराहा) होते हुए सरदार पटेल चौराहा तक पहुंची। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यात्रा के माध्यम से सेवा भावना, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। इस दौरान लोगों में देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने और सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान भी किया गया।

रंगोली की जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर में तैयार की गई आकर्षक रंगोली का जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया। रंगोली की प्रस्तुति की सराहना की गई।

कार्यक्रम में विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पांचवीं बार राज्य महिला आयोग की सदस्य बनीं अंजू प्रजापति का फतेहपुर में भव्य स्वागत; असनी पुल से सर्किट हाउस तक जगह-जगह फूल-मालाओं से अभिनंदन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *