Breaking News

पालिका ने समूह की महिलाओं को किया सम्मानित

– महिला हेल्पलाइन व योजनाओं की दी जानकारी
– कार्यक्रम में भाग लेते नगर पालिका कर्मी।
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद ने तांबेश्वर मंदिर में मिशन शक्ति के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न किए जाने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कपड़े के थैले बनाने हेतु प्रोत्साहित किया।
नगर पालिका परिषद की महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। मिशन शक्ति के तहत नगर पालिका परिषद ने आमजन में जागरूकता बढ़ाते हुए बालिकाओं को शिक्षित करने हेतु प्रोत्साहित किया। महिला हेल्पलाइन 1090 एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबन्धक संजय सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केआर चन्द्राकर, क्षेत्रीय सफाई नायक, स्वच्छता दूत व अन्य उपस्थित रहें।

About SaniyaFTP

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *