Breaking News

नए साल की पार्टी में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, जातिगत टिप्पणी से नाराज था सिक्योरिटी गार्ड

वाराणसी: लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना तिराहे के समीप स्थित एक लॉन में नववर्ष की पार्टी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि जातिगत टिप्पणी से सिक्योरिटी गार्ड नाराज था। उसने तीन राउंड फायरिंग की थी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

ताड़ीखाना तिराहा के समीप गौरव सिंह के लॉन में नदेसर निवासी एडवोकेट राघवेंद्र सिंह अपने दोस्तों और कर्मचारियों के साथ नववर्ष की पार्टी कर रहे थे। पार्टी में शामिल गौरव सिंह के मकान का सिक्योरिटी गार्ड और नगवा निवासी हरदेंदु शेखर त्रिपाठी भी मौजूद था।

आरोप है कि अधिवक्ता की जातिगत टिप्पणी से सिक्योरिटी गार्ड नाराज हो गया। इसके बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से राघवेंद्र सिंह को गोली मार दी। राघवेंद्र के दोस्त उन्हें तत्काल उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

About NW-Editor

Check Also

आजम खान के बेटे को बड़ी राहत, बेटा जेल से छूटेगा; हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में 10 साल की सजा सस्पेंड की

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दो पैन कार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *