धाता, फतेहपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ब्लॉक परिसर से भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। हाथों में तिरंगा और मुख पर भारत माता की जय का उद्घोष लिए कर्मचारियों और नागरिकों ने माहौल को देशभक्तिमय बना दिया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख प्रदीपिका सिंह के नेतृत्व में धाता ब्लॉक परिसर से हुई। यात्रा ब्लॉक परिसर से निकलकर कस्बे के दीन नारायण चौराहा होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण करती हुई पुनः ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी शिरीष त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी विनोद, सहायक विकास अधिकारी कृषि अरुण कुमार पटेल, सचिव प्रशांत कुमार, लवलेश मिश्रा, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय सरोज, राजेंद्र सिंह, गोविंद कुमार और सुशील सिंह सहित सभी ब्लॉक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
News Wani
