Breaking News

एटा में सांप के काटने से यूवक बेहाल: हाथ से टपकता रहा खून और लड़खड़ाता रहा युवक

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नशेड़ी युवक के हाथ में सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही युवक झट से खड़ा हो गया। सांप ने इतनी जोर से काटा, कि वो युवक के हाथ पर ही लटक गया। अब ये युवक सांप को हाथ में लटका कर सड़क पर आ गया। इस युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एटा के मेहता पार्क का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक नशे की हालत में हाथ में सांप पकड़े नजर आ रहा है। सांप के काटने से युवक के हाथ से खून निकलता दिखाई देता है, लेकिन इसके बावजूद वह सांप को हटाने की कोशिश नहीं करता।

प्रत्यक्ष तौर पर सामने आए वीडियो में सांप युवक के हाथ से लटका नजर आ रहा है और युवक लड़खड़ाते हुए सड़क पर चलता दिखाई देता है। इस घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।

जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। यह वीडियो एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मेहता पार्क का बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

About NW-Editor

Check Also

शाहजहांपुर में अतिवृष्टि से 60 सड़कें क्षतिग्रस्त, गांवों में पहुंची राजस्व टीमें; जेसीबी से रास्ते बहाल करने का काम शुरू

जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि ने जमकर कहर बरपाया है। खेतों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *