Breaking News

बांदा रेलवे स्टेशन पर नि: शुल्क पेयजल शिविर लगाकर बुझाई यात्रियों की प्यास

 

बांदा। मंगलवार को बांदा रेलवे स्टेशन में स्काउट एंड गाइड उत्तर मध्य रेलवे टीम की ओर से निशुल्क शीतल पेयजल शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन रेलवे मजिस्ट्रेट श्री दिव्याकांत सिंह राठौड़ जी एवं रेलवे सीएमएस डॉक्टर राहुल उपाध्याय जी एवं स्टेशन प्रबंधक बांदा श्री मनोज शिवहरे जी की उपस्थिति में किया गया इस कार्यक्रम में प्रति वर्ष की भांति संत तुलसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री संत कुमार जी ने अपनी टीम के साथ सहयोग किया. उत्तर मध्य रेलवे स्काउट गाइड की ओर से यह शिविर आगामी 10 दिनों तक अनावृत जारी रहेगा बांदा से स्काउट ग्रुप लीडर श्यामेंद्र गुप्ता शुभम खरे एवं श्रीमती प्रीति जी के प्रबंधन एवं देखरेख में इस कैंप का संचालन बांदा में किया जा रहा है.
कार्यक्रम में श्री संजय कुशवाहा जी, मोहित सोनी जी, गुंजन शुक्ला जी, निर्मला जी, रोशनी जी, शैलू जी, तौहीद जी, बेचैन कुमार जी, सुरेश साहू जी, ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया ।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *