Breaking News

खागा में एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर शुरू, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता पर दिया जा रहा जोर

फतेहपुर। खागा नगर स्थित रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में 60 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बांदा, अंतरा, खागा, प्रतापगढ़, अयोध्या, प्रयागराज और फतेहपुर से आए एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

शिविर में पहुंचे शिविर अधिकारी कर्नल बृजेश पठानिया ने कैडेट्स का स्वागत किया और उन्हें प्रशिक्षण शिविर के तीन प्रमुख लक्ष्यों अनुशासन, समय की पाबंदी और स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कैंप कमांडेंट ने अपने कैंप उद्घाटन संबोधन में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर को एनसीसी ट्रेनिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, व्यक्तिगत विकास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कैडेट्स को बताया कि शिविर में इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे सैन्य जीवन के अनुभवों को नजदीक से देखकर उससे प्रेरणा ले सकें। शिविर के दौरान कैडेट्स की नियुक्तियों की घोषणा भी की गई तथा उन्हें हाइजीन और सैनिटेशन के संबंध में जागरूक किया गया।

शिविर अधिकारी ने कैडेट्स को अनुशासन में रहने की हिदायत देते हुए एनसीसी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मिलने वाले प्रमाण-पत्र के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी भी प्रदान की।

प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपदा प्रबंधन कौशल और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में चोरी का आईफोन बरामद, राधानगर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

फतेहपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *