Breaking News

दीपावली की खुशियों को बांटने का किया प्रयास

– रेडक्रास चेयरमैन ने सामग्री के साथ दी होम्योपैथिक दवा
– जरूरतमंदों के बीच सामग्री वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने दीपोत्सव के अवसर पर चिन्हित अतिजरूरतमंद 11 दिव्यांग नेत्रहीन, महिलाओं, वृद्धजनों को दीपावली की खुशियों को बांटने का प्रयास किया। डॉ अनुराग ने सभी को खाद्य सामग्री लाई, गट्टा, पट्टी, मिठाई एवं मोमबत्ती इत्यादि का वितरण किया। साथ ही सभी को डेंगू से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि भी प्रदान की। सभी लोग उपहार पाकर बहुत खुश थे। डॉ अनुराग को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। इस अवसर पर सीताराम यादव व प्रमुख सहयोगी समाजसेवी अभिनव श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, सुनील जोशी उपस्थित रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *