Breaking News

ट्रिपल मर्डर: कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा अखरी गांव

– आश्रितों के भरण पोषण हेतु दो करोड़ के मुआवजे की मांग

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में हुए ट्रिपल मर्डर केस में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी एवं शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल घटनास्थल पहुंचा। पीड़ित वृद्ध महिला प्रधान से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
इस हृदय विदारक घटना में प्रशासन की कार्यवाही से क्षुब्ध कांग्रेसियों ने सीधे तौर पर सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन दबाव में कार्य कर रहा है। सबसे दुखद पहलू ये है कि पुलिस द्वारा कार्यवाही के नाम पर गिराया गया घर भी आरोपी का न होकर एक अन्य व्यक्ति सुरेश भदौरिया की बहन का है। जिसका वारदात से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि उक्त घटना में बचे छोटे छोटे बच्चों के भरण पोषण हेतु कांग्रेस शासन से दो करोड़ की मांग करती है। साथ ही उनकी सुरक्षा हेतु पुख्ता इंतजाम करने की भी मांग करती है। जिसके बाबत कल प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराएगा। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष असगर अली, वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला, वाकर अली, सलीम शेख, आरिफ खान आदि नेताओं ने घटना का जायजा लिया।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *