Breaking News

सपा कार्यालय बाँदा में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में भारत के लौह पुरुष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव ने की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम का संचालन सपा नेता कुदरत उल्ला खान ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कर्वी सदर विधायक अनिल प्रधान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों को एकजुट कर मजबूत भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और संविधान के मूल्यों की रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में एकता, समानता और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर इमरान अली राजू, शमीम बांदवी, महेंद्र सिंह वर्मा, प्रमोद गुप्ता राजा, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, रामलाल प्रजापति, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, सुमन दिवाकर, राजा भैया वर्मा, भरत दिवाकर, अशोक गौर, आमिर खान मन्नी, मुन्ना पटेल, लालमन यादव, विवेक बिंदु तिवारी, अशोक पांडेय, ब्रजेश पटेल, सुशील त्रिवेदी, नासिर खान, श्याम बाबू खंगार, विकास सिंह, रोहित कुशवाहा, कैप्टन रामराज यादव, यशवंत यादव, मुशीर फारूकी, मदन गोपाल टंका, अवध पटेल, शिवाकांत, दिलीप पटवा, मुलायम यादव, आरके समुद्र, रवि दिवाकर, अमित गुप्ता, मनीष, मुन्ना जाटव, पुष्पेंद्र चुनाले, नंदकिशोर नंदू, प्रियांशु गुप्ता, राजन चंदेल, जन्मेजय सिंह, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, रियाज अली, शुभम धुरिया, बबलू श्रीवास, मनी कश्यप, महेश यादव चमकीला, जाबिर राईन, सत्येंद्र पटेल, राजेश भारती, शगुफ्ता सिद्दीकी, नीलम यादव, अर्चना पटेल, किरन वर्मा, नेतराम वर्मा, ठाकुर कपिल, अवध बिहारी यादव, रहीस खान, अर्जुन कुशवाहा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बारिश से खराब हुआ राछा गांव का संपर्क मार्ग, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। बिसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रानीपुर के मजरा राजस्व ग्राम राछा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *