फ़िरोज़ाबाद हैदराबाद में दिनांक 23 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंचक सिलाट स्पर्धा में जनपद फिरोजाबाद में नियुक्त मुख्य आरक्षी रामू सिंह सिसोदिया एवं मुख्य आरक्षी गिरधारी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित कर जनपद फिरोजाबाद एवं उत्तर प्रदेश पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, दृढ़ संकल्प, उत्कृष्ट तकनीकी कौशल एवं खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ी इससे पूर्व भी ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं तथा उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर खेल कोटे से पदोन्नति भी प्राप्त कर चुके हैं । ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिताओं में यह उनका दूसरा पदक है, जो उनके अथक परिश्रम, समर्पण और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे जनपद फिरोजाबाद व अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश गुनावत जनपद फिरोजाबाद ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे पुलिस परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद फिरोजाबाद एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे ।
जनपद फिरोजाबाद पुलिस परिवार को अपने दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम सफलता की मंगलकामनाएँ करता

News Wani