Breaking News

ट्रंप की तस्वीर वाला अमेरिकी $1 सिक्का लॉन्च होते ही छाया: कुछ घंटों में स्टॉक खत्म; एक सिक्का 230 रुपए तक बिका

वॉशिंगटन। अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला खास 1 डॉलर का सिक्का जारी किया गया है। बिक्री शुरू होने के कुछ ही घंटों में इसकी मांग इतनी बढ़ गई कि सिक्के आउट ऑफ स्टॉक हो गए। इस विशेष सिक्के की कीमत 2.44 डॉलर यानी करीब 230 रुपये तक रखी गई थी।

सिक्के की बिक्री बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई। इसे 25 और 100 सिक्कों के पैक में भी उपलब्ध कराया गया। 25 सिक्कों के पैक की कीमत 61 डॉलर, जबकि 100 सिक्कों के पैक की कीमत 154.50 डॉलर रखी गई।

सिक्के पर ट्रंप की तस्वीर और अमेरिकी मुहर

विशेष $1 सिक्के के एक तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर है। इसके साथ ‘IN GOD WE TRUST’ और ‘LIBERTY’ लिखा गया है। सिक्के के दूसरी तरफ अमेरिका की राष्ट्रपति मुहर के साथ देश की 250वीं वर्षगांठ को दर्शाने वाला ‘250’ अंक अंकित है।

देखने में यह सिक्का सोने जैसा दिखाई देता है, लेकिन इसमें सोना नहीं है। इसे कॉपर, जिंक, मैंगनीज और निकल जैसी धातुओं के मिश्रण से तैयार किया गया है।

बिक्री शुरू होते ही बढ़ी मांग

सिक्के की बिक्री शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद ही खरीदारी करने वाली वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण लोगों को वेटिंग एरिया में भेजा जाने लगा। ग्राहकों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। शुरुआती अवधि में एक परिवार के लिए अधिकतम दो खरीदारी की सीमा भी निर्धारित की गई थी।

करीब तीन घंटे के भीतर ही सिक्के स्टॉक से बाहर हो गए। इसकी तेज बिक्री ने इस विशेष स्मारक सिक्के के प्रति लोगों की दिलचस्पी को उजागर किया।

2.5 लाख सिक्कों पर होगा खास 4 जुलाई निशान

लगभग 2.5 लाख सिक्कों को खास ‘4 जुलाई’ निशान के साथ रैंडम तरीके से रोल और बैग में रखा गया है। इन सिक्कों को 4 जुलाई को बनाया गया था। अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

1926 के बाद पहली बार जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर

अमेरिकी सिक्के पर किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर का इस्तेमाल लंबे समय बाद हुआ है। इससे पहले 1926 में तत्कालीन राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज की तस्वीर स्वतंत्रता की घोषणा पर हस्ताक्षर की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी आधे डॉलर के सिक्के पर दिखाई गई थी।

अमेरिकी कानून आम तौर पर जीवित राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर को सिक्कों पर इस्तेमाल करने से रोकता है। हालांकि, अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के लिए बनाए गए विशेष कानून के तहत इस तरह के स्मारक सिक्के जारी करने की अनुमति दी गई। कानून में जीवित व्यक्ति की तस्वीर को सिक्के के पिछले हिस्से पर लगाने पर रोक है, जबकि ट्रंप की तस्वीर सिक्के के सामने वाले हिस्से पर है।

ट्रंप की तस्वीर वाले $250 नोट की भी चर्चा

ट्रंप की तस्वीर वाले 250 डॉलर के नोट को लेकर भी अमेरिका में प्रस्ताव सामने आ चुका है। इसके लिए अमेरिकी मुद्रा डिजाइन से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन सांसद जो विल्सन ने पेश किया था और फरवरी 2025 में इसे हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी के पास भेजा गया था।

About NW-Editor

Check Also

ट्रंप के हेलिकॉप्टर और यात्री विमान में टला बड़ा हादसा, रेडियो खराबी बनी वजह; पहले से पता थी तकनीकी दिक्कत

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेलिकॉप्टर मरीन वन और एक यात्री विमान के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *