Breaking News

नोएडा से कुशीनगर तक निकले साइकिल यात्री का स्वागत

– रक्तदान व मानसिक स्वास्थ्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे अतुल
– साइकिल यात्री का स्वागत करते विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के लोग।
फतेहपुर। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नोएडा निवासी युवा समाजसेवी अतुल सिंह ने एक अनूठी साइकिल यात्रा शुरू की है। यह यात्रा नोएडा से प्रारंभ होकर दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, कानपुर होते हुए शहर पहुंची, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अतुल सिंह ने बताया कि रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना उनके अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने अब तक देश के 23 राज्यों में रक्तदान कर एक मिसाल कायम की है। इनमें उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पांच और राज्यों में रक्तदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए यह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इसके माध्यम से वह लोगों को यह संदेश दे रहे हैं कि रक्तदान न केवल जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कॉर्पाेरेट सेक्टर, प्रतियोगी परीक्षाओं और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण युवाओं में मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना भी इस अभियान का अहम उद्देश्य है। यात्रा के दौरान वह युवाओं से संवाद कर उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर फाइट फॉर हंगर से संजय श्रीवास्तव, देव गुप्ता, पियूष गुप्ता, सैंडी गुप्ता एवं सोनाक्षी, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, ऋषि सागर, आयुष मौर्य, हंसिका एवं उमैर अजमल, मानस रक्तकेंद्र से अमन यादव, अनामिका, अंजली, विष्णु और अनुज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

दुष्कर्म व पॉक्सो केस में आरोपी अजय को जमानत, कोर्ट ने शर्तों के साथ रिहाई के दिए आदेश

-अधिवक्ता सोहराब खान। फतेहपुर। दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में जिला कारागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *